Home Uncategorized चांपा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! सुजाता टी कंपनी सील, 15.52...

चांपा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! सुजाता टी कंपनी सील, 15.52 लाख का पान मसाला जब्त!

0
22

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पान मसाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस कारोबार करने के आरोप में विभाग की टीम ने सुजाता टी कंपनी पर छापा मारते हुए दुकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 15 लाख 52 हजार रुपये का पान मसाला और अन्य सामान जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

चांपा में खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से पान मसाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सुजाता टी कंपनी में बिना वैध लाइसेंस के कारोबार किए जाने पर कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद दुकान को सील कर दिया और लाखों रुपये का सामान जब्त किया।

 

अब विभाग की इस कार्रवाई के बाद कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और नियमों के पालन को लेकर जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई को अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

 

error: Content is protected !!