Home ट्रैंडिंग जंतर-मंतर जाने के दौरान ममता-केजरीवाल हिरासत में लिए गए:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी;...

जंतर-मंतर जाने के दौरान ममता-केजरीवाल हिरासत में लिए गए:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; पुलिस ने 1,000 लोगों को पकड़ा, युवक का सिर फटा

0
12

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया जा चुका है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ले गई।

हिरासत से पहले दीपके ने कहा- हम यहां गिरफ्तार होने आए हैं, आइए और हमें गिरफ्तार कर लीजिए। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित घर से हिरासत में लिया गया। वे प्रदर्शन में शामिल होने विदेश से आए थे। पुलिस ने केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन, त्रिपुरा के पूर्व CM माणिक सरकार और CPM सांसद जॉन ब्रिटास को भी हिरासत में लिया।

दोपहर करीब 1 बजे इम्तियाज अली मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ी। पुलिस ने उन्हें खदेड़कर हिरासत में लिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी का सिर भी फट गया। बता दें कि CJP मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR रोकने की मांग कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने दीपके को दादी के निधन की जानकारी दी

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दे दी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अब दीपके को तय करना है कि वे प्रदर्शन जारी रखने के लिए हिरासत में रहेंगे या दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र में अपने घर लौटेंगे।

error: Content is protected !!