Acn18. Com.बिलासपुर जिले के रतनपुर में पुलिस ने पप्पू निर्मलकर के मकान पर छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस को मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को छह व्यक्ति मिले। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि पांच अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने सूचना के आधार पर पप्पू निर्मलकर के मकान पर दबिश दी। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में छह व्यक्ति मौजूद मिले। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अजय दुबे मौके से फरार हो गया।
वहीं, पुलिस ने बाकी पांच व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की। पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है।





