Home Uncategorized भारतीय किसान संघ ने की गौ वंदन योजना लागू करने की मांग,गौठान...

भारतीय किसान संघ ने की गौ वंदन योजना लागू करने की मांग,गौठान और गौधाम योजना को बताया फेल, आंदोलन की दी चेतावनी. Video

0
7

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान सक्ती

सक्ती में भारतीय किसान संघ ने गौ वंदन योजना लागू करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। किसान संघ ने सरकार की गौठान और गौधाम योजनाओं को विफल बताते हुए सीधे किसानों को प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है।

भारतीय किसान संघ का कहना है कि सड़कों पर घूम रही गौ माताओं की स्थिति चिंताजनक है। यदि गौ पालन को बढ़ावा नहीं मिला, तो गोबर की खाद की उपलब्धता घटेगी और जैविक खेती पर संकट गहरा सकता है।संघ ने आरोप लगाया कि गौठान और गौधाम योजनाओं पर करोड़ों-अरबों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं। उनकी मांग है कि किसानों को सीधे आर्थिक सहायता देकर गौ वंदन योजना लागू की जाए, ताकि गौ पालन और जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके।

 

किसान संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री निवास और विधानसभा का घेराव भी किया जायेगा.

 

error: Content is protected !!