
न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में 09 अक्टूबर को IIMUN (India’s International Movement to Unite Nations) का शुभारंभ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सांसद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर श्री दिलीप कुमार साहू, संरक्षक श्री बी.एल. साहू, प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हैरिएट तथा एकेडमिक डीन श्री रितेश कुमार राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारी भी उपस्थित थे।
IIMUN के शुभारंभ का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमताएँ, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल, आत्मविश्वास तथा वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इस प्रकार के शैक्षणिक मंच विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श करने, अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा उनमें नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े गुणों को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विद्यालय परिवार ने IIMUN के शुभारंभ को विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल बताया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने, जिम्मेदार नागरिक बनने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया गया।





