Acn18. Com.कोरबा में निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान को खरीदने वाले आरोपियों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 3 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट और प्लंबिंग सामग्री समेत अन्य सामान चोरी हुआ था।शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मामले में पुरानी बस्ती निवासी रहीम खान, रईस खान और साहिम खान समेत चोरी का सामान खरीदने के आरोप में मुकेश अग्रवाल, दीनदयाल और नीरज अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से करीब 3 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।





