Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोटगढ़ और बाना में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर पुलिस ने बावन पत्ती यानी कटपत्ती जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50 हजार 300 रुपये नगद और ताश की गड्डियां भी जब्त की हैं।
दरअसल, 7 अक्टूबर को अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटगढ़ और बाना के सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोग कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई।
पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 300 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी बरामद की गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अकलतरा पुलिस का कहना है कि जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





