Home छत्तीसगढ़ घायल छह पिल्लों के लिए कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, तुरंत पहुंची मेडिकल...

घायल छह पिल्लों के लिए कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, तुरंत पहुंची मेडिकल टीम, इलाज कर बचाई बेजुबानों की जान

0
12

Acn18. Com.बालोद जिले में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने घायल बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की है। तांदुला जलाशय के पास घायल मिले छह पिल्लों की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल उनके उपचार के निर्देश दिए।

दरअसल, तांदुला जलाशय के आसपास छह पिल्ले घायल अवस्था में पड़े मिले थे। मामले की जानकारी कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा तक पहुंची, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ. डी.के. सिहारे को सभी पिल्लों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर के निर्देश मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले घायल पिल्लों के घावों की साफ-सफाई की।

 

इसके बाद डॉक्टरों ने जरूरी इंजेक्शन और दवाइयां देकर उनका उपचार शुरू किया। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से घायल पिल्लों को समय पर इलाज मिल सका।

 

बेजुबानों के प्रति कलेक्टर की इस पहल की अब जमकर सराहना हो रही है।

error: Content is protected !!