Home छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सितंबर 2024 की...

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सितंबर 2024 की पैकेजिंग वाली पानी की बोतलें अक्टूबर 2026 में बांटने का आरोप, मचा हड़कंप

0
12

बालोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम में वितरित पानी की बोतलों की पैकेजिंग तारीख को लेकर सवाल खड़े हो गए।भाजपा नेताओं के मुताबिक, सितंबर 2024 में पैक की गई पानी की बोतलें 7 अक्टूबर 2026 को कार्यक्रम में वितरित की गईं।

पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी

बोतलों पर पुरानी तारीख देखकर भाजपाई भड़क गए और पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। सरदार पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे। इसी दौरान वितरित पानी की बोतलों की पैकेजिंग तारीख पर ध्यान गया।
error: Content is protected !!