मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में पश्चिमाम्नाय द्वारका-शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके आगमन से अमरकंटक में श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के अमरकंटक पहुंचने पर संत समाज और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया।
नगर प्रवेश के दौरान विभिन्न आश्रमों के संत-महात्माओं ने उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद शंकराचार्य आश्रम पहुंचने पर विधिवत स्वागत और धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
अमरकंटक प्रवास के दौरान पादुका पूजन, ललिता सहस्रनाम पाठ, रुद्राभिषेक और मां नर्मदा पूजन सहित कई धार्मिक आयोजन होंगे।
जगद्गुरु के प्रथम नगर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
पूरे अमरकंटक में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना हुआ है।





