Home KORBA कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा, दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत एक...

कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा, दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल—सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

0
3

Acn18. Com.कोरबा के कुसमुंडा खदान क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो भारी ट्रेलर वाहनों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार PKS कंपनी के दो वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर के केबिन में चालक की मौत हो गई और शव काफी देर तक अंदर ही फंसा रहा। मृतक चालक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है।

वहीं, दूसरे ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई।हादसे के बाद कंपनी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर खदान क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा मानकों को लेकर कितनी गंभीरता बरती जा रही है?

error: Content is protected !!