Home Uncategorized शिक्षकों का महासंकल्प, शिवरीनारायण में फेडरेशन का दो दिवसीय अधिवेशन, TET और...

शिक्षकों का महासंकल्प, शिवरीनारायण में फेडरेशन का दो दिवसीय अधिवेशन, TET और ‘मोदी की गारंटी’ के वादों को लेकर सरकार से स्पष्ट फैसले की मांग. Video

0
2

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुआधाम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हुआ। प्रदेश के 33 जिलों और सभी विकासखंडों से पहुंचे शिक्षक पदाधिकारियों ने संगठन की समीक्षा के साथ लंबित मांगों और आगामी रणनीति पर मंथन किया।

अधिवेशन में शिक्षकों के लंबित मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी गई। खास तौर पर “मोदी की गारंटी” के तहत शिक्षकों से किए गए वादों को पूरा करने और TET के मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय लेने की मांग उठी।

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि शिक्षकों के अधिकार और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर संगठन पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने TET और विभागीय परीक्षा को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर करने और स्पष्ट समय-सारणी जारी करने की मांग की।

अधिवेशन में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के भविष्य पर भी चर्चा हुई। दो दिवसीय मंथन के बाद फेडरेशन ने संगठन को मजबूत करने और आगामी संघर्षों के लिए एकजुट रहने का महासंकल्प लिया।

error: Content is protected !!