Home KORBA कोरबा में वन्यजीव संरक्षण को लेकर निकली जागरूकता रैली,तख्तियों के जरिए लोगों...

कोरबा में वन्यजीव संरक्षण को लेकर निकली जागरूकता रैली,तख्तियों के जरिए लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग की अपील

0
3

Acn 18.com.कोरबा में वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। वन विभाग कार्यालय से शुरू हुई रैली घंटाघर होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची, जहां वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद रैली वापस वन विभाग कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।रैली में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोग शामिल हुए। हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने शहरवासियों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की.रैली के जरिए लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण, सुरक्षा और उनके प्राकृतिक रहवास को बचाने के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों को सुरक्षित रखना सिर्फ विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने और उनके प्रति संवेदनशील रहने का संदेश देते हुए रैली का समापन वन विभाग कार्यालय में किया गया।

error: Content is protected !!