Home खेल 10 दिन पहले अस्पताल में थी, आज जीता गोल्ड:नीरू एशियाड में ट्रैप...

10 दिन पहले अस्पताल में थी, आज जीता गोल्ड:नीरू एशियाड में ट्रैप शूटिंग जीतने वाली पहली भारतीय महिला, भारत अब भी टॉप-10 में नहीं

0
5

भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में विमेंस ट्रैप शूटिंग का गोल्ड मेडल जीत लिया है। नीरू एशियाड में इस इवेंट का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।नीरू 10 दिन पहले तक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें फ्लू हुआ था और चार दिन तक वह गन उठाने की स्थिति में भी नहीं थी।उन्होंने तेज रिकवरी की और आज भारत के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरू की इस कामयाबी की बदौलत भारत के नाम अब तक 5 गोल्ड सहित 47 मेडल हो गए हैं। हालांकि, भारत अब भी मेडल टेबल के टॉप-10 में नहीं आ पाया है। टीम 11वें स्थान पर है।

10 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट थीं नीरू

नीरू 10 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उन्हें तेज फ्लू था। वे 5 दिनों तक कुछ खा-पी नहीं पाई थीं। तब उनके कोच मनशेर सिंह ने उन्हें बीमारी भुलाकर अपना सब कुछ झोंक देने के लिए प्रेरित किया था।जीत के बाद नीरू ने कहा, ‘मनशेर सर ने बस यही कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ और निशाने पर ध्यान लगाओ, और मैंने वही किया।’

भारत को 5वां गोल्ड मिला, शूटिंग में दूसरा

यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है। यह व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। शूटर्स ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।पहला गोल्ड पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में आया। इससे पहले 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल दिला चुके हैं। शूटिंग में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं।

error: Content is protected !!