Acn18. Com.दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर है। दंतेवाड़ा-बैलाडीला मार्ग पर कुम्हाररास के पास वेन्यू कार और बुलेट की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक सहायक सचिव की मौत हो गई, जबकि दूसरा सहायक सचिव गंभीर रूप से घायल है।
घटना शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वेन्यू कार बैलाडीला से दंतेवाड़ा की ओर आ रही थी, जबकि बुलेट सवार दो सहायक सचिव दंतेवाड़ा से बैलाडीला की तरफ जा रहे थे।
कुम्हाररास के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में धनीकारक निवासी सहायक सचिव रमेश मरकाम की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार वीरेन सेठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके पैर में चोट आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।





