Acn18. Com.कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मृतक की पहचान सीपतपारा पिपरिया निवासी 85 वर्षीय बबन राम यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बबन राम का अपने 23 वर्षीय भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव से करीब एक साल से पुश्तैनी जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था।22 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर फिर विवाद हुआ। आरोप है कि बबन राम ने अशोक को डंडे से मारा। इसके बाद गुस्से में अशोक ने टंगिया से बुजुर्ग पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बबन राम की मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी फरार होकर शहडोल क्षेत्र में छिप गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के गांव लौटने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।





