Home छत्तीसगढ़ रणजी ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का ऐलान, अनुज तिवारी बने...

रणजी ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का ऐलान, अनुज तिवारी बने कप्तान, बढ़ा अभनपुर का मान

0
4
रायपुर/ अभनपुर।  रणजी ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है। टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अभनपुर के युवा क्रिकेटर अनुज तिवारी को सौंपी गई है। अनुज तिवारी के कप्तान बनाए जाने की खबर से अभनपुर में खुशी का माहौल है।
अनुज तिवारी युवा मोर्चा मंत्री संचित तिवारी के छोटे भाई हैं। कप्तानी मिलने पर अभनपुर के व्यापारीगण, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। लोगों ने अनुज तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शभकामनाएं देने वालों में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहु,वरुण राठी, गोयल भट्ट, और अन्य कई लोग शामिल हैं।रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की कप्तानी मिलने से अभनपुर का नाम भी सुर्खियों में आ गया है।
error: Content is protected !!