Home Uncategorized सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल:...

सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज

0
9

75 हितग्राहियों को 72.20 लाख रुपये का मुद्रा ऋण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई गति

मुर्गी-बकरी पालन से बेकरी, ब्यूटी पार्लर और रेस्टोरेंट तक आजीविका बढ़ा रहीं महिलाएं

रायपुर, 28 सितम्बर 2026

75 हितग्राहियों को 72.20 लाख रुपये का मुद्रा ऋण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई गति

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत जशपुर जिले के कुनकुरी में आयोजित बैंक ऋण मेले में स्व-सहायता समूहों और हितग्राहियों को आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए बड़ी मात्रा में ऋण स्वीकृत किया गया।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में 25 सितम्बर को जनपद पंचायत कुनकुरी के मंगल भवन सभाकक्ष में आयोजित बैंक ऋण मेले में 65 स्व-सहायता समूहों के लिए कुल 175.50 लाख रुपये का बैंक क्रेडिट लिंकेज स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही 75 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए कुल 72.20 लाख रुपये का मुद्रा ऋण स्वीकृत किया गया।

सात बैंक शाखाओं ने आगे बढ़कर दिया आर्थिक संबल

बैंक क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक कुनकुरी द्वारा 5 समूहों को 12 लाख रुपये, भारतीय स्टेट बैंक करंगाडीह द्वारा 32 समूहों को 73.50 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बन्दरचुआं द्वारा 3 समूहों को 7.50 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक नारायणपुर द्वारा 10 समूहों को 28.50 लाख रुपये और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कुनकुरी द्वारा 10 समूहों को 43.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार इंडियन बैंक कुनकुरी द्वारा 3 समूहों को 7.50 लाख रुपये तथा पंजाब नेशनल बैंक कुनकुरी द्वारा 2 समूहों को 3 लाख रुपये का बैंक क्रेडिट लिंकेज स्वीकृत किया गया।

मुद्रा ऋण के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक कुनकुरी ने 8 हितग्राहियों को 6.40 लाख रुपये, भारतीय स्टेट बैंक करंगाडीह ने 15 हितग्राहियों को 15 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बन्दरचुआं ने 13 हितग्राहियों को 13 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक नारायणपुर ने 8 हितग्राहियों को 6.80 लाख रुपये तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कुनकुरी ने 13 हितग्राहियों को 13 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया। इंडियन बैंक कुनकुरी द्वारा 15 हितग्राहियों को 15 लाख रुपये और पंजाब नेशनल बैंक कुनकुरी द्वारा 3 हितग्राहियों को 3 लाख रुपये का मुद्रा ऋण स्वीकृत किया गया।

आजीविका को विस्तार देकर ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर बढ़ रहीं महिलाएं

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर उनकी आजीविका गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाएं ऋण राशि के माध्यम से मुर्गी पालन, बकरी पालन, सिलाई दुकान, ब्यूटी पार्लर, बेकरी, किराना दुकान और रेस्टोरेंट जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों को संचालित एवं विस्तारित कर रही हैं।

इन आजीविका गतिविधियों से अनेक महिलाएं अपनी आय में वृद्धि कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और वार्षिक एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। बैंक क्रेडिट लिंकेज और मुद्रा ऋण के माध्यम से पूंजी तक आसान पहुंच महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और पहले से संचालित गतिविधियों को विस्तार देने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।

बैंक ऋण मेले में डीएसपी श्री के.आर. चौहान, एसआई श्री खोमरल ठाकुर, श्री राकेश सिंह, जनपद पंचायत कुनकुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार प्रमोद सिंह, डीपीएम एफआई श्री अमीन खान, एफएलसी श्री विन्सेंट तिर्की, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, बिहान से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, कैडर एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!