Home छत्तीसगढ़ स्कूल में शिक्षक की कथित दबंगई का वीडियो वायरल, प्राचार्य से विवाद...

स्कूल में शिक्षक की कथित दबंगई का वीडियो वायरल, प्राचार्य से विवाद और धमकी के आरोप, शिक्षा विभाग से शिकायत. Video

0
6

Acn18. Com.बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी के परिसर में ही एक शिक्षक द्वारा संस्था के प्राचार्य के साथ जमकर बदसलूकी, विवाद और कथित तौर पर धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​वायरल वीडियो में शिक्षक सरेआम मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए प्राचार्य से बहसबाजी करता नजर आ रहा है।

 

आरोप है कि शिक्षक ने पूरे स्टाफ के सामने प्राचार्य को स्पष्ट शब्दों में कहा— “मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता।” इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे स्कूल का शैक्षणिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया।

​

घटना के बाद पीड़ित प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा पचपेड़ी पुलिस थाने में दर्ज कराई है। प्राचार्य ने शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

​

स्कूल में अधिकारियों की अवहेलना और खुलेआम दबंगई का यह वीडियो वायरल होने के बाद अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी शिक्षक पर क्या सख्त रुख अपनाता है।

error: Content is protected !!