Acn18. Com.कवर्धा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सकरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अमरौड़ी गांव में नदी किनारे बना प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। मकान के बहने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लगातार बारिश के कारण सकरी नदी में जलभराव बढ़ता जा रहा है। इसी दौरान अमरौड़ी गांव में नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते मकान भरभराकर नदी में समा गया।
नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच यहां बना मकान पूरी तरह ढह चुका है। मौके के हालात साफ बता रहे हैं कि नदी का बहाव कितना तेज है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए परिवार ने पहले ही मकान खाली कर दिया था।
वहीं, आसपास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। ग्रामीणों ने भी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सावधानी बरती।
फिलहाल लगातार बारिश के बीच प्रशासन और ग्रामीण नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। राहत की बात है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।





