Home छत्तीसगढ़ मूसलाधार बारिश से हाहाकार, थमने के बाद भी बिगड़े हालात, पानी में...

मूसलाधार बारिश से हाहाकार, थमने के बाद भी बिगड़े हालात, पानी में डूबा मनहोरा गांव, ग्रामीणों का हाल जानने पहुंचे विधायक. Video  

0
10

Acn18. Com बालोद जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जगह-जगह जलभराव की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा असर बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर देखने को मिल रहा है, जहां ग्राम सिकोसा के पास रास्ता पूरी तरह डूब चुका है।

​लगातार हुई बारिश के कारण बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पानी में पूरी तरह जलमग्न हो गया है। ग्राम सिकोसा के पास पानी का बहाव इतना तेज है कि सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह थप हो गया है। इसके अलावा, पास का गांव मनहोरा पूरी तरह से बाढ़ के पानी की चपेट में आ चुका है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

गांव में बाढ़ की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद खुद स्थिति का जायजा लेने मनहोरा गांव पहुंचे। उन्होंने पानी के बीच जाकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। विधायक ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद व राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

36 घंटे की बारिश भले ही रुक गई हो, लेकिन बालोद में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं है। सिकोसा और मनहोरा जैसे इलाकों में पानी भरने से आवाजाही पूरी तरह ठप है। अब देखना होगा कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में कितनी तेजी दिखाता है।”

error: Content is protected !!