Acn18. Com.न्याय के मंदिर और प्रशासनिक केंद्र बिलासपुर कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो वकील आपस में ही भिड़ गए। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के ठीक बाहर दोनों अधिवक्ताओं के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई।
दिनदहाड़े परिसर में हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग और फरियादी दंग रह गए। विवाद के दौरान परिसर में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरा विवाद जमानत कराने के नाम पर कम खर्च और दलाली के चक्कर में शुरू हुआ बताया जाता है। एक फरियादी के जमानत मामले में फीस और वर्चस्व को लेकर दोनों वकीलों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई।
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर हुई इस गुंडागर्दी ने कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरेआम हुई इस घटना के बाद वकीलों के पेशे और परिसर में दलाली प्रथा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल, घटना के संबंध में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।





