Acn18.Com बालोद जिले के सबसे बड़े निकाय दल्लीराजहरा में भाजपा के भीतर का घमासान सामने आया है…. नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बीती रात करीब 1 बजे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू के घर के सामने धरना शुरू कर दिया.
खास बात यह रही कि उपाध्यक्ष अकेले नहीं थे, बल्कि 5 भाजपा पार्षद और महिला पार्षद के पति भी उनके साथ धरने पर बैठ गए.
नगर पालिका के कामकाज में कथित कमीशनखोरी, पालिका के मामलों में जिला भाजपा संगठन के एक बड़े पदाधिकारी के हस्तक्षेप समेत कई मुद्दों को लेकर उपाध्यक्ष ने मोर्चा खोला है
रात से सुबह तक अध्यक्ष के घर के बाहर भाजपा के ही जनप्रतिनिधियों का धरना चर्चा का विषय बना रहा….. मामले की जानकारी मिलते ही सुबह स्थानीय पुलिस और भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे…. समझाइश और बातचीत के बाद उपाध्यक्ष मनोज दुबे और उनके साथ मौजूद पार्षद अध्यक्ष के घर के सामने से हटे.धरने के दौरान उपाध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
बता दे कि दल्लीराजहरा नगर पालिका में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं और सत्ता पक्ष का बहुमत बताया जा रहा है.इसके बावजूद भाजपा के ही उपाध्यक्ष का अपने ही अध्यक्ष के घर के सामने रातभर धरने पर बैठना अब पार्टी और पालिका की अंदरूनी खींचतान को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है……





