Home Uncategorized रिंग बांध फर्जीवाड़े पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने दिए माफिया...

रिंग बांध फर्जीवाड़े पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने दिए माफिया और जमीन बेचने वालों पर FIR के निर्देश

0
12

Acn18. Com.अंबिकापुर शहर के बहुचर्चित रिंग बांध फर्जीवाड़ा मामले में सरगुजा प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास स्थित एक आदिवासी के नाम दर्ज ऐतिहासिक रिंग बांध को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने नाम कराने वाले भू-माफिया आजाद इराकी और इसमें शामिल विक्रेता-बिचौलियों के खिलाफ कलेक्टर ने तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

एसडीएम द्वारा की गई गहन जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भू-माफिया आजाद इराकी ने असली जमीन मालिक (आदिवासी व्यक्ति) का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कूट रचित दस्तावेज तैयार करवाए। इसके बाद सांठगांठ कर पूरी जमीन को अपने नाम हस्तांतरित करवा लिया।

​कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपी आजाद इराकी और जमीन की अवैध बिक्री में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए

​जांच में इस फर्जीवाड़े के तार पंचायत स्तर तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट में तत्कालीन सरपंच और सचिव की भूमिका को भी संदिग्ध बताया गया है। फर्जी दस्तावेजों और मृत्यु प्रमाण पत्र को जारी करने में उनकी भूमिका की अलग से जांच की जा रही है, जिससे इस तंत्र में शामिल अन्य लोगों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है।

​शिकायतकर्ता मनीष सिंह के अनुसार “यह पूरी जमीन एक आदिवासी परिवार और सार्वजनिक रिंग बांध से जुड़ी हुई थी। इसे भू-माफिया आजाद इराकी ने प्रशासन और पंचायत के कुछ जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराकर अपने नाम दर्ज कराया। हमने इसकी लिखित शिकायत साक्ष्यों के साथ कलेक्टर से की थी। एसडीएम जांच में दावा पूरी तरह सच साबित हुआ है।

error: Content is protected !!