Acn18. Com जशपुर जिले के फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल नेताम का बॉलीवुड गाने “न कमी थी दुश्मनों की…” पर बनाई गई रील सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स और क्षेत्र के लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
जशपुर में पुलिस महकमे के अफसर का यह अंदाज चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं।कई लोग दरोगा साहब के इस कूल और क्रिएटिव अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और इसे तनावमुक्त रहने का जरिया बता रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ, कई नेटिजन्स और स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑन-ड्यूटी वर्दी में इस तरह के रील्स बनाना पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता को दर्शाता है।





