Acn18. Com जशपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दंतैल हाथी की मौत हो गई है। जंगल में नर हाथी का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों हड़कंप मच गया
दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा ढोढीआरा के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया कि गांव के पास जंगल में दंतैल हाथी का शव पड़ा है
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और हाथी के शव को कब्जे में लेकर विस्तृत जाँच शुरू कर दी
इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में भारी आक्रोश है। वन विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं:
हाथी की मौत बिजली के तार (करंट) की चपेट में आने से हुई, जहर देने से, या फिर किसी आपसी संघर्ष का नतीजा है—यह अभी रहस्य बना हुआ है। Post-Mortem रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।





