Acn18. Com. ऊपर मौत के तार… नीचे जिंदगी का आशियाना!
अयोध्यापुरी में मकान निर्माण के दौरान एक मिस्त्री 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और देखते ही देखते बुरी तरह झुलस गया। लेकिन ये सिर्फ एक हादसा नहीं है… इस बस्ती में हाईटेंशन तारों का खतरा लंबे समय से मंडरा रहा है।
मकान की ऊंचाई बढ़ाने के दौरान शायद मिस्त्री को ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन का अंदाजा नहीं था… और एक पल की चूक ने उसे हाईटेंशन करंट की चपेट में पहुंचा दिया।
अयोध्यापुरी बस्ती में यह पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके में पहले भी करीब 15 से 20 हादसे हो चुके हैं। कई घटनाओं में लोगों की मौके पर ही मौत तक हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि बस्ती के ऊपर से कई हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं और लोग वर्षों से इनके नीचे रह रहे हैं। मकानों के विस्तार और ऊपर निर्माण के दौरान कई बार इन खतरनाक तारों से दूरी का ध्यान नहीं रखा जाता।
कुछ जगहों पर तो विद्युत खंभों के बेहद करीब और उनके ऊपर तक निर्माण किए जाने की बात सामने आ रही है। मामले में मकान मालिकों के खिलाफ दर्री थाने में प्रकरण दर्ज होने की भी जानकारी है।
सवाल अब यही है—इतने हादसों के बाद भी इस बस्ती में हाईटेंशन तारों का खतरा खत्म क्यों नहीं हुआ? आखिर अगली घटना का इंतजार कब तक?





