Home Uncategorized बनारी में जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ धावा, 9...

बनारी में जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹4.28 लाख कैश जब्त; आरोपियों का निकाला जुलूस. Video

0
7

Acn18. Com जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा में जुआ के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बनारी में एक मकान में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने गोरिल्ला वार तकनीक से अचानक दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से टीम बनाई और मकान की घेराबंदी कर अचानक रेड की।

 

मौके से 9 जुआरियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 28 हजार 420 रुपये नगद, ताशपत्ती और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

वहीं, जिस मकान में जुआ चल रहा था, उसके मालिक के खिलाफ भी जांच कर अलग से कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टा समेत अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!