Home Uncategorized चांपा में कबड्डी का महाकुंभ, मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, समापन...

चांपा में कबड्डी का महाकुंभ, मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, समापन समारोह में डिप्टी CM अरुण साव ने बढ़ाया हौसला, विजेताओं का हुआ सम्मान. Video

0
5

Acn18. Com जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा के चांपा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विद्याभारती मध्य क्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा भी मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी समय निकालने की अपील की।

 

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में जीत और हार दोनों होती हैं, लेकिन दोनों से सीख मिलती है। असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर दोबारा प्रयास करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!