Home KORBA कोरबा प्रवास पर हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री, राजनैतिक हलकों में...

कोरबा प्रवास पर हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री, राजनैतिक हलकों में बढ़ी हलचल

0
10

Acn18. Com.कोरबा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हालिया कोरबा प्रवास केवल शासकीय दौरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके गहरे सांगठनिक और राजनैतिक मायने भी देखने को मिले। अपने व्यस्त दौरों के बीच समय निकालकर उपमुख्यमंत्री सीधे नगर पालिक निगम कोरबा के एमआईसी (MIC) सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के निज निवास पहुँचे, वहाँ श्री अग्रवाल के परिजनों सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

 

डिप्टी सीएम अरुण साव का यह दौरा इसलिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने हितानंद अग्रवाल के गृह निवास पर उनके परिजनों के साथ अनौपचारिक बैठक की और दोपहर का भोजन किया।

 

प्रादेशिक नेतृत्व का स्थानीय स्तर पर एक जमीनी जनप्रतिनिधि के घर इस तरह पहुँचना, कोरबा भाजपा के भीतर हितानंद अग्रवाल के बढ़ते राजनैतिक कद और नेतृत्व का उन पर भरोसे को रेखांकित करता है। भोजन के दौरान उपमुख्यमंत्री और हितानंद अग्रवाल के बीच बंद कमरे में छत्तीसगढ़ के राजनैतिक परिदृश्य, सांगठनिक मजबूती और कोरबा नगर निगम के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और आगामी राजनैतिक कार्ययोजनाओं पर भी रणनीतिक विमर्श किया गया। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद हितानंद अग्रवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जी का उनके निवास पर आगमन और मार्गदर्शन मिलना पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस अनौपचारिक राजनैतिक बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे आगामी दिनों में जिले की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं ।

error: Content is protected !!