Acn18. Com कोरबा.कोरबा के निहारिका स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स में चल रहे गणेश उत्सव में लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस दौरान बच्चों को गणेश जी की महिमा और विद्यार्थी जीवन में उनके महत्व की जानकारी दी गई।
महानदी कॉम्प्लेक्स के गणेश उत्सव पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के साथ पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा और आरती में सहभागिता निभाई।
स्कूल की डायरेक्टर डॉ. कविता तिवारी के निर्देशन और प्रिंसिपल पूजा लांबा के नेतृत्व में बच्चों को गणेश उत्सव स्थल का भ्रमण कराया गया।
इस दौरान सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के जिला प्रभारी डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बच्चों को बताया कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और ज्ञान के अधिष्ठाता देव हैं और इसी कारण उन्हें प्रथम पूजनीय माना जाता है।
बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से माहौल भक्तिमय कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कृति, परंपरा और त्योहारों से जोड़ना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वहीं, महानदी कॉम्प्लेक्स में गणेश कथा का आयोजन भी जारी है, जिसका समापन 23 सितंबर को हवन-पूजन और भंडारे के साथ होगा।









