Home KORBA सोफा खोलते ही सामने आया खतरनाक कोबरा! परिवार में मची चीख-पुकार, RCRS...

सोफा खोलते ही सामने आया खतरनाक कोबरा! परिवार में मची चीख-पुकार, RCRS ने पहुंचकर बचाई जान. वीडियो

0
33

 Acn18. Com कोरबा.कोरबा के पोड़ीबहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के सोफे के अंदर जहरीला कोबरा छिपा बैठा था। सांप को देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत वन विभाग एवं RCRS टीम को सूचना दी गई।

पोड़ीबहार निवासी सुभाष राठौर के घर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सोफे के अंदर कोबरा दिखाई दिया। परिवार ने बिना कोई जोखिम उठाए तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस और उमेश के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बेहद सावधानी से सोफे की जांच की और अंदर छिपे कोबरा को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के दौरान कोबरा को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया। सांप के सुरक्षित बाहर निकलते ही परिवार ने राहत की सांस ली।

RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि घर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें। सुरक्षित दूरी बनाएं और तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

 

error: Content is protected !!