Home Uncategorized बिलासपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वालों की खैर नहीं! रिवर व्यू...

बिलासपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वालों की खैर नहीं! रिवर व्यू से अरपा नदी तक आतंक मचाने वाले 4 बदमाश दबोचे गए, चारों के हाथों से निकला चाकू, पुलिस ने 4 धारदार हथियार किए जब्त; भेजे जेल

0
4

Acn18. Com बिलासपुर.बिलासपुर में सिटी कोतवाली पुलिस ने दहशत फैलाने वाले चार गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे थे। पुलिस ने चारों के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रिवर व्यू रोड, कंसा चौक, ज्वाली नाला और अरपा नदी कच्ची रोड जैसे इलाकों में दहशतगर्दी कर रहे थे। यहां आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की शिकायत पुलिस को मिली थी।

सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार धारदार चाकू जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!