Acn18. Com सूरजपुर सूरजपुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भी इस अभियान में शामिल होकर प्रधानमंत्री के प्रति शुक्रिया जताएगा और दीप प्रज्वलित करेगा।
सलीम राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 वर्षों तक बिना छुट्टी देश की सेवा की, इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने देश के सभी वर्गों और लोगों के लिए योजनाएं चलाई हैं।
सलीम राज ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री का प्रभाव दिखाई देता है।
वहीं कांग्रेस और भाजपा को लेकर सलीम राज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म की राजनीति करती है, जबकि भाजपा सेवा का कार्य करती है।
उन्होंने मुस्लिम समाज से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।









