Home Uncategorized 90 साल की बुजुर्ग पर सितम! मारपीट के बाद गर्म पानी डालने...

90 साल की बुजुर्ग पर सितम! मारपीट के बाद गर्म पानी डालने का आरोप,झुलसी पीठ, आंख के ऊपर चोट से बहा खून; मदद की आस में जनपद कार्यालय पहुंची बुजुर्ग. Video

0
24

Acn18. Com. सूरजपुर.सूरजपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गणेशपुर गांव में 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट और गर्म पानी डालने का आरोप लगा है। घटना में महिला की पीठ झुलस गई, जबकि आंख के ऊपर चोट लगने से खून बह रहा था।

बताया जा रहा है कि परिजन की कथित हरकतों से परेशान बुजुर्ग महिला मदद की आस में जनपद कार्यालय पहुंची। महिला की हालत देखकर मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी से चर्चा कर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

वहीं, बुजुर्ग महिला के साथ हुई कथित मारपीट और झुलसाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ रही है।

 

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच और कार्रवाई का इंतजार है। 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस कथित घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है।

error: Content is protected !!