Home Uncategorized गणेश उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, भक्ति के साथ सुरक्षा जरूरी. Video

गणेश उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, भक्ति के साथ सुरक्षा जरूरी. Video

0
2

Acn18.com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान. गणेश उत्सव को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बिलासपुर में गणेश उत्सव के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों और श्रद्धालुओं से खास अपील की है।एएसपी डॉ. युलैंडन यार्क ने कहा है कि गणेश उत्सव आस्था और खुशी का पर्व है, इसलिए भक्ति के साथ सौहार्द और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

पुलिस ने गणेश उत्सव समितियों से पंडालों में अनुशासन बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
साथ ही युवाओं से विवाद और हथियार जैसी खतरनाक वस्तुओं से दूर रहने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने अत्यधिक शोर से बचने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की भी अपील की है.बिलासपुर की घटना के बाद पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती। साफ संदेश है—गणपति बप्पा की भक्ति हो, लेकिन सुरक्षा और सौहार्द के साथ।

error: Content is protected !!