रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रायगढ़ जिले के बोरो रेंज में अपने दल से बिछड़े एक हाथी शावक को वन विभाग की टीम ने मिलाने की कोशिश की लेकिन वह शावक वापस लौट आया है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि हाथी के झुंड ने शावक को फिर से अपने दल में स्वीकार नहीं किया जिस कारण से वह वापस लौट आया है।









