Home Uncategorized बिलासपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, तड़के सुबह हुआ...

बिलासपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, तड़के सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा, मची अफरा-तफरी,चालक को मामूली चोट, हादसे की वजह जांच में जुटी

0
7

Acn18. Com gpmपेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर तड़के सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

घाटोली गांव के पास बिलासपुर की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटा।

बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक CG10BE1438 सुबह के समय बिलासपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।

हादसे के बाद ट्रक खेत में पलटा हुआ दिखाई दिया।
घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की।

फिलहाल ट्रक के अनियंत्रित होने की वजह सामने नहीं आई है।
हादसे की सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

error: Content is protected !!