Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान .पकरिया झूलन में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब तेज बहाव वाली नहर में नहाने के दौरान एक मां और उसकी बेटी अचानक बह गईं।
घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन में बड़े नहर मुख्य मार्ग पुल के नीचे की है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को मां-बेटी नहर में नहा रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर दोनों बहने लगीं।
मां-बेटी को पानी में बहते देख मौके पर मौजूद तीन युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नहर में छलांग लगा दी।
सत्येंद्र सूर्यवंशी, रामभरोस सारथी और 19 वर्षीय टोनी प्रकाश खूंटे ने कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
नहर में इस समय पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है। ऐसे खतरनाक हालात के बीच युवकों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
मां-बेटी की जान बचाने वाले तीनों युवकों के साहस की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
इन युवकों ने साबित कर दिया कि सही वक्त पर उठाया गया एक साहसिक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।









