Acn18. Com.कटघोरा में कांग्रेस की प्रेस वार्ता के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि एक न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर ने नगर पालिका अध्यक्ष को बदनाम करने की धमकी देते हुए कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की।
कांग्रेस का दावा है कि रकम नहीं देने पर नगर पालिका अध्यक्ष की छवि खराब करने की कोशिश की गई। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर के खिलाफ भी शिकायत करने की बात कही है।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, मामले की शिकायत थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से की जाएगी। साथ ही मानहानि की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
प्रेस वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ मेमन समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फिलहाल कांग्रेस की ओर से लगाए गए इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस शिकायत के बाद मामले में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।









