Home Uncategorized कोरबा में हाईटेंशन ड्रामा,150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा नशे में धुत...

कोरबा में हाईटेंशन ड्रामा,150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा नशे में धुत पति, पत्नी-बच्चे लगाते रहे आवाज, 6 घंटे बाद उतरा सुरक्षित. Video

0
3

Acn18.Com.कोरबा के करतला थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक शादीशुदा युवक करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

युवक की पहचान देव सिंह राठिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देव सिंह शराब के नशे में दोपहर के वक्त गांव के पास लगे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया और देखते ही देखते टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया।नीचे उसकी पत्नी, बच्चे और ग्रामीण लगातार आवाज लगाकर उसे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। कभी वह ऊपर जाता, तो कभी नीचे आता और फिर वापस टॉवर पर बैठ जाता।सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार को भी बुलाया गया। हजारों वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के बीच युवक की जान खतरे में थी, इसलिए पुलिस और प्रशासन ने बेहद सावधानी से करीब 6 घंटे तक समझाइश दी।आखिरकार देव सिंह नीचे उतरने को राजी हुआ और सुरक्षित जमीन पर आ गया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।फिलहाल युवक ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!