Home Uncategorized तीजा पर ट्रेनों का बड़ा संकट,कोरबा-बिलासपुर-गेवरा रोड रूट की 10 ट्रेनें कैंसिल,2...

तीजा पर ट्रेनों का बड़ा संकट,कोरबा-बिलासपुर-गेवरा रोड रूट की 10 ट्रेनें कैंसिल,2 MEMU का भी बदला परिचालन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

0
3

Acn18. Com छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 13 और 14 सितंबर को रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि 2 MEMU ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक ही सीमित रहेगा।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा।इसी वजह से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें 13 और 14 सितंबर को रद्द रहेंगी। वहीं 2 MEMU ट्रेनों को बिलासपुर तक ही चलाया जाएगा।रेलवे के मुताबिक, यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत किया जा रहा है।
तीजा पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार ट्रेनों से मायके आते-जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन तारीखों में सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर और रनिंग स्टेटस जरूर चेक करें।किसी ट्रेन के रद्द होने की स्थिति में वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले से कर लेना बेहतर होगा।

error: Content is protected !!