Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर… 46 में से 25 जलाशयों में...

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर… 46 में से 25 जलाशयों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी, 7 लबालब

0
8

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में अतिभारी बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धनोरा में 140 मिमी और बस्तर में 100 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा पखांजूर, नांगुर, कोंडागांव और अंतागढ़ में 90-90 मिमी पानी बरसा है। मानसून को प्रदेश में आए 82 दिन हो चुके हैं। 23 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुए मानसून से अब तक अच्छी बारिश हुई है।

औसत से 4% कम बारिश

12 सितंबर तक प्रदेश में कुल 1001 मिमी पानी बरस चुका है। यह इस अवधि के सामान्य औसत 1041.1 मिमी से केवल 4 प्रतिशत कम है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

बांधों में 91% भराव, 7 लबालब

प्रदेश के 46 प्रमुख और मध्यम जलाशयों में औसत जलभराव 91.10 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इनमें से सात जलाशय पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 18 अन्य जलाशयों में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी भरा हुआ है। पानी बढ़ने के कारण धमतरी के रविशंकर सागर समेत कई जलाशयों के गेट खोलने पड़े हैं।

रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे

13 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

प्रदेश के बड़े बांधों में जलभराव (12 सितंबर तक)

 

 

 

बांध का नाम जिला क्षमता (मि.घ.मी.) भराव % 2026 भराव % 2025
मिनीमाता बांगो कोरबा 2753.21 95.14 88.31
गंगरेल (रविशंकर सागर) धमतरी 738.82 96.33 90.34
तांदुला बालोद 249.54 82.54 99.98
दुधावा कांकेर 246.34 86.70 56.46
खरंग (खूंटाघाट) बिलासपुर 192.32 100 100
मुरुमसिल्ली धमतरी 159.67 98.56 93.39
सिकासार गरियाबंद 160.36 80.63 65.62
मणियारी मुंगेली 147.70 99.99 100
कोदार रायपुर 145.77 68.99 41.58
केलो रायगढ़ 97.83 46.65 72.87
error: Content is protected !!