Home KORBA दीपका में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में जलकर गई...

दीपका में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में जलकर गई जान… आग का कारण अब भी रहस्य!

0
7

Acn18. Com. कोरबा.कोरबा के दीपका बस्ती से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की कमरे के अंदर जलने से मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन कमरा अंदर से बंद होने के कारण समय पर मदद नहीं पहुंच सकी।मृतक की पहचान 17 वर्षीय दिलीप कंवर के रूप में हुई है, जो आत्मानंद स्कूल दीपका में कक्षा 11वीं का छात्र था।शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दिलीप की बड़ी मां छत पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान उन्हें नीचे कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। परिजनों ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरा धुएं से भरा था और दिलीप गंभीर रूप से जला हुआ पड़ा था। बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी।मौके पर पहुंची दीपका पुलिस को कमरे से ऑयल पेंट और माचिस मिली है। मोबाइल फटने से आग लगने या आत्महत्या की आशंका को लेकर चर्चा है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल किसी संभावना की पुष्टि नहीं की है।दिलीप ने तीन दिन पहले ही सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करने के बाद स्कूल जाना शुरू किया था और जल्द होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग कैसे लगी और मौत की असली वजह क्या है, इसका खुलासा फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

error: Content is protected !!