Home ट्रैंडिंग उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा:छत्तीसगढ़ में 3 कॉलेज स्टूडेंट्स नदी...

उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा:छत्तीसगढ़ में 3 कॉलेज स्टूडेंट्स नदी में लापता; बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ प्रभावित, MP-राजस्थान में बारिश

0
30

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच पिथौरागढ़ के कुलागाड़ नाले पर बना 170 फीट लंबा बैली ब्रिज तेज बहाव में बह गया। इससे चीन सीमा से लगी व्यास, दारमा और चौदांस घाटियों का संपर्क टूट गया है। यह ब्रिज 27 अगस्त को ही बनाया गया था। पुराना पुल 18 अगस्त को चट्टान गिरने से टूट गया था।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी के तेज बहाव में 3 कॉलेज स्टूडेंट्स बह गए। तीनों शुक्रवार को बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं के साथ पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी के दौरान एक छात्र का पैर फिसला, उसे बचाने के लिए कूदे 2 अन्य छात्र भी बह गए। तीनों की तलाश जारी है।

बिहार में बाढ़ से 15 जिलों में 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तर प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। 21 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कानपुर-उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। नदी के किनारे पर बने गांवों में 10 फीट तक पानी भर गया है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। MP के 15 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के 29 जिलों में बारिश की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के अलवर, सवाई माधोपुर, दौसा में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया था। एमपी के भोपाल में बारिश से विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई। दमोह में निचले इलाके डूब गए।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

comp 2 1 1789145748964

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी भर गया है। वनकर्मी हाथियों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में बाढ़ का पानी भर गया है। वनकर्मी हाथियों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
बिहार में दियारा में बाढ़ में घिरे लोगों तक नाव से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। एक नाव मानस पंचायत में पहुंची तो लोग पानी में कूदकर राशन लेने लगे।
बिहार में दियारा में बाढ़ में घिरे लोगों तक नाव से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। एक नाव मानस पंचायत में पहुंची तो लोग पानी में कूदकर राशन लेने लगे।
मध्यप्रदेश के दमोह में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया।
मध्यप्रदेश के दमोह में तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया।
राजस्थान ने अलवर और जयपुर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से सड़कें डूब गईं।
राजस्थान ने अलवर और जयपुर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से सड़कें डूब गईं।
झारखंड के चतरा में स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है।
झारखंड के चतरा में स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करके स्कूल जाना पड़ रहा है।
error: Content is protected !!