Home Uncategorized चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंचे:गलवान झड़प के बाद पहला...

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंचे:गलवान झड़प के बाद पहला दौरा; BRICS में शामिल होंगे, शाम को मोदी से द्विपक्षीय बैठक

0
12

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंचे हैं। 2020 की गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। वे नई दिल्ली में BRICS समिट में शामिल होंगे।

जिनपिंग की आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात पर भारत-चीन रिश्तों की आगे की दिशा को लेकर नजर रहेगी।

BRICS समिट में मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग करीब 10 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। तीनों नेता 2016 के गोवा BRICS समिट में भी साथ शामिल हुए थे।

PM मोदी 4 वर्ल्ड लीडर्स से मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कई विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

  • सुबह 10 बजे- हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली।
  • सुबह 10:30 बजे- मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम।
  • सुबर 11 बजे- अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद।
  • सुबह 11:30 बजे- वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग।
  • शाम 6 से 7 बजे*- भारत मंडपम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है।
error: Content is protected !!