Home Uncategorized आंध्र प्रदेश में गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली देगी राज्य सरकार

आंध्र प्रदेश में गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली देगी राज्य सरकार

0
5

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया। एपीसीपीडीसीएल ने घोषणा की कि एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट तक के गणेश पंडालों को नौ दिनों (14 सितंबर से 22 सितंबर) तक मुफ्त अस्थायी बिजली सप्लाई दी जाएगी। ये आदेश तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के फैसले के बाद जारी किए गए। एपीसीपीडीसीएल ने सुपरिटेंडिंग इंजीनियरों/ऑपरेशन सर्कल्स को निर्देश दिया है कि वे गणेश पंडालों के सभी अधिकृत आवेदकों/आयोजकों को मुफ्त बिजली सप्लाई दें।

उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इसके अनुसार जरूरी कार्रवाई करें और सभी अधिकृत आयोजकों से तय फॉर्मेट के अनुसार आवेदन लें। साथ ही, कुल राशि का हिसाब लगाकर बिना देरी किए बिल की राशि का स्टेटमेंट चीफ जनरल मैनेजर/फाइनेंस/कॉर्पोरेट ऑफिस/एपीसीपीडीसीएल को सौंपें।

आदेश में कहा गया है, एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत नौ दिनों के लिए पंडालों को ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट लोड की ही अनुमति होगी। अगर इससे ज्‍यादा लोड के लिए आवेदन किया जाता है, तो रेगुलर अस्थायी सप्लाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

 

error: Content is protected !!