Home Uncategorized ट्रक पर लदा विशाल रेल इंजन देख राहगीर रह गए हैरान, मोबाइल...

ट्रक पर लदा विशाल रेल इंजन देख राहगीर रह गए हैरान, मोबाइल में कैद हुआ अनोखा नजारा. Video

0
11

Acn18. Com gpmआमतौर पर रेल की पटरियों पर दौड़ते नजर आने वाले विशाल रेल इंजन जब सड़क पर ट्रक में लदे हुए दिखाई दिए तो पेंड्रा में लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बन गया। पेंड्रा के दुर्गा चौक से दो विशाल रेल इंजनों का काफिला गुजरते ही सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए अपने काम रोककर इस अनोखे नजारे को देखने लगे।

बताया जा रहा है कि दोनों रेल इंजनों को बेंगलुरु से मध्यप्रदेश के अनूपपुर रेल सेक्शन तक सड़क मार्ग से ले जाया जा रहा है। लाल रंग के वोल्वो ट्रक पर लदा विशाल नीले रंग का रेल इंजन आकार में इतना बड़ा था कि इसे देखकर लोग हैरान रह गए। भारी-भरकम इंजन को ट्रक के जरिए सड़क से ले जाने का दृश्य पेंड्रा में चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार, ये इंजन विशेष प्रयोजन के लिए तैयार किए गए हैं और इन्हें बेंगलुरु स्थित फैक्ट्री से सीधे संबंधित रेल सेक्शन तक पहुंचाया जा रहा है। इंजन के विशाल आकार और भारी वजन के कारण ट्रक की रफ्तार भी काफी धीमी रही, जिसके चलते काफिला शहर के बीच से गुजरते समय लोगों का ध्यान आकर्षित करता रहा।

सड़क किनारे खड़े लोगों ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।कई लोगों ने रेल इंजन को पहली बार सड़क पर इस तरह ट्रक में लदा देखकर आश्चर्य जताया। कुछ ही देर में यह दृश्य स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया…..