Acn18.com. जांजगीर चाम्पा. भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा के पामगढ़ से आस्था और भक्ति की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। भगवान श्रीराम के दर्शन की मनोकामना लेकर 40 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले पूरे माहौल में भक्ति का रंग देखने को मिला और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
पामगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पहुंचे 40 रामभक्तों को जनपद अध्यक्ष रंजना मानेश जांगड़े और जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू ने स्वागत कर अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान रामभक्तों को गुलाब के फूल भेंट किए गए और चंदन लगाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।
अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन को लेकर रामभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। किसी के चेहरे पर खुशी थी तो किसी के मन में भगवान श्रीराम के दर्शन की भावुकता।
रामभक्तों ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करना उनके लिए बेहद खास और यादगार पल होगा। लंबे समय से मन में संजोए इस धार्मिक यात्रा को लेकर सभी में उत्साह है।
रवानगी से पहले रामभक्तों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और सुखद यात्रा की कामना की। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी यात्रियों को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
पामगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना हुआ 40 रामभक्तों का यह जत्था अब रामलला के दर्शन की ओर बढ़ चला है। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा रामभक्तों के लिए निश्चित तौर पर एक यादगार अनुभव बनने जा रही है।









