Home KORBA कोरबा के पाली में नवकन्या तालाब में मिली तैरती हुई लाश, शव...

कोरबा के पाली में नवकन्या तालाब में मिली तैरती हुई लाश, शव से आ रही दुर्गंध, पहचान में जुटी पुलिस

0
4

 

IMG 20260908 WA0062 IMG 20260908 WA0065

 

*कोरबा:* पाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। *मुख्य मार्ग पर स्थित नवकन्या तालाब में तैरती हुई एक लाश मिली है।*

 

*मंगलवार सुबह* राहगीरों की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव से दुर्गंध आने लगी है, जिससे *2-3 दिन पुराना शव होने की आशंका* जताई जा रही है।

 

*घटनास्थल के पास ही लावारिस हालत में एक मोटरसाइकिल भी मिली है,* जिसके मृतक की होने की आशंका जताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही *पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची* और जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। *मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।*

 

पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। *मृतक की पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है* और जिले के सभी थाना-चौकियों में सूचना दी गई है।

 

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।